मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लोहदी कलां से मादक पदार्थ हेरोइन के साथ एक महिला और दो लोग सहित तीन को मादक पदार्थ हेरोइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात पुलिस को हेरोइन बिक्री करने के सम्बन्ध मुखबिर से सूचना मिली सूचना पर उपनिरीक्षक कमलेश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर अभियुक्त 1.वीरेन्द्र तिवारी पुत्र पप्पू तिवारी निवासी लोहदी कलां थाना कोतवाली देहात , 2.राधेश्याम शर्मा पुत्र आशाराम निवासी भुजवा की चौकी लोहदी कलां थाना कोतवाली देहात व अभियुक्ता राजकुमारी उर्फ गुड़िया तिवारी पत्नी पप्पू तिवारी निवासिनी लोहदी कलां थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 पुड़िया में रखे 2.02 ग्राम हेरोइन तथा हेरोइन बिक्री के ₹ 1550/- नगद बरामद किया , पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करते हुए तीनो को जेल भेजा ,