मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से गायब दोनो बच्चों को अभी अभी पुलिस ने बरामद कर लिया
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के राजापुर धौरूपुर से कल बीती शाम गायब दोनो बच्चों को आज अभी अभी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा स्वयं के पुत्र उम्र करीब-14 वर्ष व एक अन्य बालक उम्र करीब-14 वर्ष के बारे में घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया था , पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए दोनो बालकों को सकुशल बरामद कर लिया गया , बच्चे कहा गये थे , किसके साथ गये थे , क्यों गये थे , ये सारी जानकारी खबर लिखे जाने तक नही मिल पायी , लेकिन पुलिस ने दोनो बच्चों को सकुशल बरामद कर परिवार के चेहरे पर से खोई हुई खुशयो को लौटा दिया ,