मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में आबकारी विभाग टीम की छापेमारी भारी मात्रा में लहन नष्ट
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमान पडरा में आज आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बनाने वाले लहन को नष्ट किया , जानकारी के अनुसार आबकारी अधिकारी राकेश अग्रवाल के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक विवेक दुबे आबकारी स्टाफ व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली देहात अंतर्गत हनुमान पडरा में दबिश दी गयी , आबकारी विभाग के द्वारा जब दविश दिया गया तो अवैध शराब के कारोबारी में हड़कंप मच गया , दबिश में आबकारी विभाग के द्वारा 300 कि0ग्रा0 लहन महुवा व 03 भट्टियों को मौके पर नष्ट किया गया , साथ ही 10 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया ,