मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बरकछा के पास पेड़ से टकराई स्कार्पियो एक व्यक्ति व एक किशोर की मौत छः घायल
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बरकछा साउथ कैम्पस के पास एक स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर भोर में पेड़ से जाकर टकरा गयी, दुर्घटना में स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयो, जब कि वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान एक किशोर की भी मौत हो गयी, तो वही गाड़ी में सवार छः लोग बुरी तरह से घायल हो गए, मिली जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान क्षेत्र के बंदेइया गांव के रहने वाले एक परिवार के यहा 26अप्रैल को पुत्री की शादी के बाद पुत्री के ससुराल में 28 अप्रैल को बहुभोज था, जिसमे परिवार के लोग प्रीतिभोज कार्यक्रम में शामिल होने जौनपुर गये थे, वापस आते समय सोमवार की भोर में लगभग तीन बजे के आस पास बरकछा साउथ कैम्पस घाटी के पास उनकी स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, बाकी सवार छः लोग घायल हो गए, तीन घायलों जिसमे सरवत, राज, आयुष की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान 17 वर्षीय राज की भी मौत हो गयी , अन्य घायल चांदनी, रूपा, महेंद्र का जिला मंडलीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है,