मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र से दो गांजा तस्कर अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने क्षेत्र से दो गांजा तस्करो को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है , उसी क्रम में उ0नि0 बुद्धिसागर यादव व उ0नि0 कुंवर मनोज सिंह ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर 1.आलोक सोनकर पुत्र राम जी सोनकर निवासी महन्थ शिवाला पुतली घर थाना कोतवाली कटरा , 2.दीपक सोनकर पुत्र रामरती सोनकर निवासी शास्त्री पुल थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार कर दोनो के पास से 1350 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर 8/20 NDPS एक्ट दर्ज कर जेल भेजा ,