मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही में बोलेरो और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार तीन लोग घायल
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही के पास तेज रफ्तार बोलेरो और ऑटो में टक्कर हो गयी, जिसमे ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगो द्वारा जिला मंडलीय अस्पताल भेज गया , मिली जानकारी के अनुसार ऑटो के आगे जा रही बोलेरो ने अचानक से मोड़ पर अपनी गाड़ी को मोड़ दिया , अचानक मुड़ने से ऑटो अनियन्त्रित होकर बोलेरो में जा टकराया, ऑटो में सवार तीन लोग दुर्घटना में घायल हो गए, जिनका इलाज मंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है, स्थानीय लोगों द्वारा बोलेरो बिजली विभाग का बताया गया,