मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा के पास रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का मिला शव सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच किया तो पता चला कि मृत्यक युवक का नाम अजय विश्वकर्मा है जो थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के ही बथुआ नकहरा नई बस्ती का रहने वाला था , अजय विश्वकर्मा सूरत में मजदूरी का काम किया करता था , एक महीने पहले ही होली मनाने घर आया था , होली के बाद अजय घर से सूरत के लिए निकला लेकिन उसका शव नटवा के पास रेलवे लाइन पर मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है ,