मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में मरने वाले चारो युवक 15 से 20 वर्ष के
मिर्ज़ापुर थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में मरने वाले चारों युवक समोगरा गांव के ही निवासी थे, मरने वालों में 20 वर्षीय पवन कुमार प्रजापति पुत्र राजेश प्रजापति, 18 वर्षीय विकास प्रजापति पुत्र सेवालाल, 15 वर्ष सोनू प्रजापति पुत्र नंदलाल व 22 वर्षीय राकेश सिंह पुत्र प्रेम प्रकाश सिंह बताये गए है, चारों एक बाइक पर सवार होकर घर से होली मिलने अपने मित्र के घर जा रहे थे, घर से करीब 500 मीटर दूर पहुंचे ही थे की इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और बाइक में टक्कर हो गयी, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार चारो युवको की मौत हो गई, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है , सीओ सदर मंजरी राव ने बताया कि एक ही बाइक पर चार युवक सवार थे , जो रांग साइड में जाने के कारण सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई, चारों युवकों की मौत हो गई , पुलिस ने मृत चारो के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है ,