मिर्ज़ापुर तहसील दिवस पर आखिर क्यों भड़की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल
मिर्ज़ापुर सदर तहसील में आज आयोजित तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की बात सुन रही जिलाधिकारी दिव्या मित्तल उस समय नाराज होकर भड़क गयी , जब एक फरियादी के जमीन से जुड़े खतौनी में किसी दूसरे का नाम चढ़ा देने की शिकायत जिलाधिकारी को मिली , वहा मौजूद राजस्व कर्मियों से जब जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जमीन के फाइनल के बारे में पूछा तो राजस्व कर्मीय द्वारा बताया गया कि इस जमीन की फाइल नही मिल रही थी , फिर क्या था जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का पारा हाई हो गया , राजस्व कर्मीय को जम कर फटकार लगाते हुए जेल भेजने की भी बात कहा , जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे पता है सरकारी फ़ाइल बिना किसी कारण के ऐसे गायब नही होती , तुमने किसी से मिल कर फाइल गायब किया है , खोज कर लाया जाये नही तो जेल भेज दिया जाएगा ,