मिर्ज़ापुर तहसील चुनार परिसर में स्टांप एवं निबंधन विभाग के नवीन भवन का मंत्री ने किया लोकार्पण
मिर्ज़ापुर जनपद के तहसील चुनार परिसर में आज स्टांप एवं निबंधन विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल स्टांप एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के द्वारा फीता काटकर किया गया, पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा अवगत कराया गया कि इस नए भवन के बन जाने से चुनार तहसील के सभी नागरिकों के लिए काफी सुविधा होगी, इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, उपजिलाधिकारी चुनार सहित तमाम अन्य अधिकारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ,