मिर्ज़ापुर ड्रमण्डगंज घाटी बड़का घुमान पर टेलर नीचे खाई में गिरा चालक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के बड़का घुमान के पास पहाड़ी से एक टेलर अनियन्त्रित होकर नीचे खाई में गिर गया , जिसमे टेलर चालक की मौत हो गयी , पुलिस जानकारी के अनुसार घटना बीती रात्री समय करीब 01:00 बजे थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रांतर्गत बड़का घुमान से वाहन संख्या NL01Q-6429 टेलर गाड़ी जिसमें स्टील प्लेट लदा हुआ था , अनियन्त्रितर होकर नीचे खाई में गिर गया , टेलर गाड़ी का ड्राइवर रणदीप यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी मिश्रपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ की टेलर में दबकर दर्दनाक मौत हो गयी है , सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मृतक रणदीप यादव के शव को काफी मशक्कत के बाद टेलर से बाहर निकाला गया , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक के परिजनों को सूचित करते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया , खाई में गिरे टेलर गाड़ी को बाहर निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है ,