मिर्ज़ापुर ड्रमण्डगंज घाटी चढ़ाई पर ट्रक व ट्रेलर के बीच ब्रेक फेल होने के कारण जोरदार टक्कर
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज घाटी चढ़ाई पर ट्रक व ट्रेलर के बीच ब्रेक फेल होने की वजह से जोरदार टक्कर हो जाने से नारियल से भरी ट्रक और सीमेंट से लदी ट्रेलर वाहन बिखर गए , पुलिस जानकारी के अनुसार आज समय करीब 04.00 बजे थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रान्तर्गत ड्रमण्डगंज घाटी चढ़ाई पर ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर होने की सूचना मिलते ही थाना ड्रमण्डगंज पुलिस मौके पर पहुची , बताया गया कि नारियल से भरी ट्रक वाहन संख्याःAP 07 TG 5355 में पीछे से आ रहे सीमेंट से लदी ट्रेलर वाहन संख्याःRJ 19 GB 0714 के अचानक ब्रेक फेल होने के कारण आगे जा रहे ट्रक में टक्कर मार दिया , दोनो वाहनों के चालकों को हल्की चोटे आयी है , जिनकी स्थिति सामान्य है , थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है, आवागमन सुचारू रुप से जारी है ,