मिर्ज़ापुर ड्रमण्डगंज क्षेत्र में बीते दिनों घराती बराती में मारपीट के बीच हुए युवक की हत्या का खुलासा तीन गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र में बीते दिनों घराती और बराती के बीच हुए आपस में मारपीट के बीच एक युवक की हत्या कर उसके शव को भूसे के खलिहान में छुपा दिया था, दो दिन बाद युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया था, मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित तमाम जांच एजेंसिया पहुंचकर हत्यारे तक पहुंचने का सुराग निकाला, आज युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन गिरफ्तार आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया, दरसल पूरा मामला थाना ड्रमण्डगंज, में 26 अप्रैल को एक शादी समारोह के दौरान घराती और बराती के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी थी, जिसमे अजय कुमार उम्र करीब-21 वर्ष की हत्या कर उसके शव को भूसे के खलिहान में छुपाकर आरोपी फरार हो गए थे, दो दिन बाद युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया, पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज पर धारा 302, 201,147, 148, 149 में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन लोगों के9 गिरफ्तार किया गया, जिसमे 1. दीपक गौड़ पुत्र पन्नूलाल गौड़ निवासी मवईकला थाना हलिया, 2. तुषार उर्फ आर्यन पुत्र राकेश निषाद निवासी 441 मुठ्ठीगंज जनपद प्रयागराज व 3. निखिल गौड़ पुत्र राजन प्रसाद गौड़ निवासी तिसेनतुलापुर थाना माण्डा जनपद प्रयागराज के निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल आलाकत्ल एक चाकू बरामद किया, पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि शादी के दौरान किसी बात को लेकर घराती व बाराती पक्ष के बीच मारपीट हो गया था, जिस पर मृतक अजय कुमार द्वारा बारातियों के साथ मारपीट कर अपमानित किया गया था, जिससे बदले की भावना से हम लोगों द्वारा अजय कुमार को घर के पीछे अकेले में पाकर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दिया था , और उसके शव को पास के खलिहान में रखे भूसे के ढेर में छिपा दिया था , पुलिस ने तीनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया ,