मिर्ज़ापुर ड्रमण्डगंज क्षेत्र में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों मे मारपीट कई घायल
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के ग्राम ढेढी मझिगवाँ में बच्चों के बीच आपस मे हुए विवाद को लेकर दोनों बच्चो के पक्ष मे जमकर मारपीट होने से दोनो तरफ से कई लोग घायल हो गए , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढेढी मझिगवाँ निवासनी कमला शंकर पुत्र तौलन तथा 1.छोटे पुत्र हीरा 2. कृपाशंकर पुत्र हीरा 3. राजू पुत्र छोटे ग्राम ढेढ़ी थाना ड्रमण्डगंज के बीच बच्चों के आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों मे मार-पीट हो गयी , जिसमें कमलाशंकर के सर में और छोटे को चोट लग जाने से दोनो घायल हो गये , सूचना मिलने पर धानाध्यक्ष ड्रमण्डगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घायलो को इलाज के लिए अस्पताल भिजवया, जहां दोनो की स्थिति सामान्य बताई गई, थाना ड्रमण्डगंज पर श्याम कली पत्नी कमला शंकर से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिफ्तारी का प्रयास करते हुए कानूनी कार्यवाही की जा रही है ,