मिर्ज़ापुर ड्रमण्डगंज के सेवटी नदी में स्नान के दौरान दो लड़कियों की डूबने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र के सेवटी नदी में आज स्नान करने गयी दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार ड्रमण्डगंज क्षेत्र के पटेहरा गांव के सेवटी नदी में स्नान के दौरान डूब रही एक बालिका को बचाने के चक्कर मे दूसरी बालिका भी नदी में डूब गई , डूबने से दोनो बालिकाओं की मौत हो गयी , पटेहरा गांव की रहने वाली अर्चना उम्र करीब 10 वर्ष , साधना उम्र करीब 12 वर्ष दोनो बालिकाएं सेवटी नदी में स्नान करने के लिए गयी थी , स्नान के दौरान अर्चना उम्र करीब 10 वर्ष डूबने लगी उसे बचाने के लिए दूसरी बालिका साधना नदी में उतरी दोनो गहरे पानी मे फंस गई जिसकी वजह से दोनो बालिकाओं की डूबने से मौत हो गयी , मौके पर पजुवहीँ पुलिस ने दोनो बालिकाओं के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा किया जा रहा है ,