मिर्ज़ापुर ड्रमंडग़ंज क्षेत्र में हाई टेंशन तार की चपेट में आयी बस उसमे सवार 8 काँवरिया झुलसे
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडग़ंज क्षेत्र के रतेह चौराहा के पास बबुरा कला मार्ग कांवरियों को लेकर जा रही बस सड़क किनारे से गये हाई टेंशन तार की चपेट में आ गयी , उसमे सवार कांवरियों में चीख पुकार मच गई , ग्रामीणों ने चीख पुकार सुनकर बस के करीब पहुचकर उसमे सवार कावरियों को किसी तरह से बाहर निकाला , मिली जानकारी के अनुसार 8 काँवरिया करेंट की चपेट में आने की वजह से झुलस गए थे , ग्राम प्रधान ने 108 पर फोन किया , मौके पर पहुची एम्बुलेंस की मदद से घायलो हलिया के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र इलाज के लिए भेजा गया , बताया गया कि वेदनाथ धाम से काँवरिया दर्शन पूजन कर आ रहे थे , की थाना ड्रमंडग़ंज क्षेत्र के रतेह चौराहा के पास बबुरा कला मार्ग पर नीचे से गये हाई टेंशन तार बस के ऊपरी भाग में टच हो गया , जिससे बस में सवार लोगो मे चीख पुकार मच गया , स्थानीय ग्रामीण चीख पुकार सुनकर बस के करीब पहुंचकर किसी तरह से झुलसे लोगो को बाहर निकलकर इलाज के लिए भेजा , इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ,