मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज में चलती ट्रैक्टर पर सेल्फी लेने के चक्कर मे चालक की गिरने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के हनुमान जी मंदिर के पास घाटी पर एक युवक जो टैक्टर चला रहा था , उसने चलती ट्रैक्टर पर अपनी सेल्फी लेने के चक्कर मे टैक्टर से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी , बताया गया कि धर्मेंद्र पुत्र गंगा प्रसाद जो भैसोड का रहने वाला था , टैक्टर चलाया करता था , जो टैक्टर चलाते समय खुद का सेल्फी वीडियो बना रहा था , इसी दौरान अनियन्त्रित होकर चलती टैक्टर से नीचे गिर गया , मौके पर ही उसकी मौत हो गयी , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,