मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज पहाड़ी से नीचे उतरते समय ट्रक में शार्ट सर्किट से लगी आग
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी से उतरते समय एक ट्रक में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी , घटना आज रविवार सुबह दस बजे के आस पास की है , ट्रक में आग की लपटें देखकर उसके चालक और खलासी ट्रक से नीचे कूद कर अपनी जान बचाया , ट्रक आगे चल रहे एक ट्रेलर में पीछे से टकराते हुए रूक गया , ट्रक से कूदने में चालक व खलासी दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए , सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने दोनो को इलाज के लिए भेजा , तो वही फायर ब्रिगेड भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुच गयी थी , उसके कर्मचारियो ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया , बताया गया कि ट्रक आंध्र प्रदेश से पपीता लादकर बिहार जा रहा था , कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहा ,