मिर्ज़ापुर ड्रमंडगंज क्षेत्र में गाय बचाने के चक्कर मे दो बोलेरो की टक्कर आधा दर्जन घायल
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास बीती रात सड़क पर अचानक गाय आ जाने से ड्राइवर के ब्रेक मरते ही पीछे आ रही दूसरी बोलेरो ने टक्कर हो गयी , दोनो बोलेरो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए , घटना करीब रात्रि 11 बजे की बताया गया , ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया , जहा प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला मंडलीय अस्पताल के लिए डॉक्टरों द्वारा रेफर कर दिया गया , जानकारी के अनुसार हादसे में दोनो बोलेरो में सवार कुल सात लोग घायल बताया गया , बोलेरो सवार वाराणसी से मध्य प्रदेश के सीधी जा रहे थे , तभी मिर्ज़ापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास सड़क पर अचानक से गाय आने से ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया , उसके पीछे आ रही दूसरी बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दिया , दोनो गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे , जिसमे कई महिला सहित कुल सात लोग घायल हो गए , सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया , जहा प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला मंडलीय अस्पताल के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया गया ,