मिर्ज़ापुर डीआईजी व पुलिस अधीक्षक ने भी एक घण्टा स्वच्छता के लिए किया श्रमदान
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.पी. सिंह स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अपने रेन्ज कार्यालय पर पुलिस व पीएसी बल के अधिकारी व कर्मचारियो के साथ साफ-सफाई कर श्रमदान किया , तो वही मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने भी पुलिस लाइन में पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारियो के साथ वृहद स्तर पर साफ सफाई कर श्रमदान किया , मिर्ज़ापुर जनपद में चलाये गये एक तारीख एक घण्टा एक साथ ‘स्वच्छता अभियान’ के क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने अपने रेंज कार्यालय पर साफ-सफाई करते हुए श्रमदान तो वही पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियो के साथ साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया , पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक तारीख एक घण्टा एक साथ स्वच्छता अभियान के क्रम में जनपद के सभी थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियो द्वारा साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया गया ,