मिर्ज़ापुर डाॅ भीमराव अम्बेडकर के 132वी जयंती पर मड़िहान विधायक ने दी श्रद्धांजलि
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोल्हनपुर व ग्राम नुनौटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुचकर संविधान निर्माता भारत रत्न से सम्मानित डॉo भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया , पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि डाॅo भीमराव अम्बेडकर संवैधानिक एवं सामाजिक न्याय के पक्षधर थे , उन्होने समाज में व्याप्त कुरीतियो को समाप्त करते हुये लोगो को एक समान अधिकार के साथ जीने का अवसर प्रदान किया हैं , उन्होने कहा कि भारत रत्न डाॅ अम्बेडकर का भारतीय संविधान को बनाने में बड़ा योगदान रहा हैं , अंग्रेजी शासन के बाद सभी की यह चिंता थी कि विविध धर्म, जाति वाले विशाल भारत देश को एकजुट करके किस तरह से चालाया जायेगा परन्तु आजादी मिलने के बाद डाॅ भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व वाले संविधान निर्माता टीम के द्वारा जो संविधान बनाया गया उसमें सभी को बराबरी का सम्मान , अधिकार व न्याय दिलाने का उल्लेख किया गया , भारत देश का यह संविधान दुनिया के सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संविधान हैं , इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री इंस पटेल, अमित पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ,