मिर्ज़ापुर जीआईसी प्रांगण में वयोश्री योजना कार्यक्रम का केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्जविलत कर किया शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर नगर के राजकीय इंटर कालेज जीआईसी प्रांगण में वयोश्री योजना कार्यक्रम का आज केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्जविलत कर शुभारम्भ किया, कार्यक्रम को केंद्रीय न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने वर्चुअल माध्यम से मौजूद लोगों को सम्बोधित किया , इस दौरान मिर्ज़ापुर की सांसद व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि आजादी के 75 वर्षों में हमारे बुजुर्गो की यदि किसी ने चिंता की है तो वह हैं हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है, देश के प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा है उसे कर दिखाया है, मुझे गर्व है कि मोदी जी की सरकार ने देश के कोने-कोने में 60 वर्ष के उम्र के उपर के गरीबी से जूझ रहे बुजुर्गो की सुधि लेते हुए देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर आज ऐसे कैंप का आयोजन किया गया है, जहां कैंप के माध्यम से सहायक उपकरण का वितरण किया जा रहा है, हमारे मिर्ज़ापुर जनपद में इस सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में 2389 लाभार्थियों बुजुर्गो को 9466 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए , जिनकी कीमत एक करोड़ तेईस लाख रुपए है, जो भारत सरकार द्वारा निःशुल्क वितरित किया गया है ,