मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी विन्ध्याचल के केवटान मलिन बस्ती में महिलाओं की सुनी समस्याए
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल आज विन्ध्याचल के केवटान मलिन बस्ती पहुची , जहा पर ग्रामीणों व महिलाअेां के द्वारा जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया , दरसल बीते नवरात्र मेला में दूर दराज से आने वाले यात्रियों के लिये केटान बस्ती में रैन बसेरा बनाने के दौरान यहा की महिलाओं एवं निवासियों के द्वारा जिलाधिकारी से पानी निकासी के लिये नाली निर्माण की मांग किया था , जिलाधिकारी द्वारा उसी समय जिला पंचायत राज अधिकारी को नाली बनाने का निर्देश दिया गया था , आज जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन नाली का मौके पर पहुचकर निरीक्षण किया गया , बताया गया कि थोड़ा शेष बचा निर्माण कार्य को भी एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करा लिया जायेगा , मलिन बस्ती में जिलाधिकारी ने कुछ देर रूक कर उपस्थित महिलाओ व निवासियों के अन्य समस्याओ को सुना , केवटान बस्ती की महिलाओं ने राशन की दुकान अमरावती से हटाकर इस बस्ती में करने की मांग की गयी , उनके द्वारा बताया गया कि राशन लेने के लिये वृद्ध महिलाओं को काफी दूर जाना पड़ता हैं , कुछ महिलाओं द्वारा आवास की मांग किया , जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान व सम्बिन्धि सचिव को निर्देशित करते हुये कहा कि सर्वे कर आवास के पात्र व्यक्तियोे की सूची बना ली जाय ताकि भारत सरकार की बेबसाइट खुलने पर तत्काल इन्हें आवास के लिये आवेदन कराकर लाभन्वित किया जा सकें , जिलाधिकारी द्वारा इस दौरान गांव में भ्रमण कर नाली व सम्पर्क मार्ग को भी देख गया , साथ ही ग्रामीणो को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का हर सम्भव निराकरण कराया जायेगा ,