मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुनी समस्या
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने आज जनपद के जनप्रतिनिधि व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि जनप्रतिनिधिगण के द्वारा उठाये गये जन समस्याओं व विकास कार्यो से को सम्बन्धित समस्याओं को अधिकारियों से तीव्र और प्राथमिकता पर निस्तारित कराया जायेगा, इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, सांसद राज्यसभा अरूण सिंह के प्रतिनिधि धंनजय पाण्डेय, विधायक नगर के प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल, विधायक चुनार के प्रतिनिधि आलोक सिंह, विधायक मड़िहान के प्रतिनिधि रामबली, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग बैठक में मौजूद रहे ,