मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी व एसएसपी ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने आज देर शाम नगर क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ शारदीय नवरात्र मेला व आगामी त्योहारों के मद्देनजर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, शहर क्षेत्र के थाना कोतवाली कटरा अन्तर्गत इमामबाड़ा चौक से लेकर नारघाट तक पैदल गस्त करते हुए, लोगो से आगामी त्योहार को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने की अपील किया, भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी शहर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा, शहर, मडिहान, कोतवाली देहात सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे ,