मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने पेंशनर दिवस पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों को किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा नामित विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी भरत लाल सरोज की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया , जिसमें 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों को सम्मानित किया गया , पेंशनर्स दिवस में विभिन्न पेंशनर्स संगठनोंबीके पेंशनर्स द्वारा मुख्यतः चिकित्सा प्रतिपूर्ति, जी0पी0एफ0 एवं अन्य विभिन्न प्रकरणों पर विभाग स्तर से भुगतान में हो रहे विलम्ब के सम्बन्ध में अवगत कराया गया , इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण को निस्तारित किये जाने के निर्देश दिया , पेंशनर्स दिवस में श्रीमती अर्चना त्रिपाठी मुख्य कोषाधिकारी , हरिश्चन्द्र कोषाधिकारी , इन्द्र भान सिंह वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत , वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे , तो वही पेंशनर दिवस में पेंशनर्स संगठन की ओर से राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी , डी0एन0 विश्वकर्मा , विजय शंकर दूबे , दिनेश दूबे , सहित और पेंशनर मौजूद रहे ,