मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने निकाय चुनाव की मतगणना की दी पूरी जानकारी कितने टेबल पर होगी
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी , नगर पालिका मीरजापुर व कछवां की मतगणना राजकीय इण्टर कालेज, महुवरिया व तो वही चुनार व अहरौरा की मतगणना केन्द्रीय विद्यालय एवं श्री विश्राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में की जायेगी , आज जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल की तैयारियेां का निरीक्षण किया , उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष व सदस्य पद की मतगणना 57 टेबलो पर राजकीय इण्टर कालेज, महुवरिया में व नगर पंचायत कछवां अध्यक्ष व सदस्य पद के 04-04 टेबलो पर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री विश्राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में नगर पालिका चुनार एवं अहरौरा के अध्यक्ष व सदस्य पद के 07-07 टेंबलों पर अंकित टेबिलों पर कराया जायेगा , मतगणना में योजित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्वाचन हेतु निर्गत किया गया पास तथा उनके निर्वाचन ड्यूटी आदेश के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा , उम्मीदवारों/प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आई0डी0कार्ड के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा , मतगणना परिसर में निर्वाचन अधिकारी के अतिरिक्त अन्य किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नही होगी , अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को मतगणना टेबुल की संख्या के आधार पर निम्नानुसार मतगणना अभिकर्ता अनुमन्य है- (क) अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर के प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम-57 (ख) अध्यक्ष नगर पंचायत कछवां के प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम-04, (ग) अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चुनार के प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम-12, (घ) अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अहरौरा के प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम-07, सदस्य पद के ऐसे उम्मीदवार जिनके वार्ड की गणना एक टेबुल पर हो रही है तो उन्हें 01 मतगणना अभिकर्ता अनुमन्य है , सदस्य पद के ऐसे उम्मीदवार जिनके वार्ड की गणना दो टेबुल पर हो रही है तो उन्हें 02 मतगणना अभिकर्ता अनुमन्य है ,