मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने ठंड की वजह से आँगनबाडी केन्द्र पर बच्चों का 15 जनवरी तक किया अवकाश
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बढ़ते ठंड को देखते हुए , आँगनबाडी केन्द्र पर आने वाले छोटे-छोटे बच्चों का 15 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया , जिलाधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि छोटे-छोटे बच्चों को आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विभागीय सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए तमाम गतिविधियाँ कराई जाती हैं , वर्तमान में भीषण शीत लहरी एवं ऑगनबाडी केन्द्रों पर ठंड से बचाव के कोई साधन उपलब्ध न होने के कारण केन्द्रों पर आने वाले बच्चे "ठंड" से प्रभावित हो सकते हैं , शीत लहरी को देखते हुए आँगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों का दिनांक 15.01.2023 तक अवकाश घोषित किया जाता है , उक्त घोषित अवकाश में सभी आँगनबाड़ी केन्द्र खुले रहेंगे , तथा आँगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ , मिनी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा आँगनबाडी केन्द्र की अन्य आवश्यक सुविधाएं जैसे- गृह भ्रमण , सामुदायिक गतिविधियों , टीकाकरण , अनुपूरक पुष्टाहार वितरण एवं पोषण ट्रैकर सम्बन्धी फीडिंग आदि शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत किया जायेगा ,