मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने छानबे निर्वाचन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज विधानसभा 395-छानबे उप निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया , तथा वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्वाचन से सम्बन्धित आने वाली शिकायतो को दर्ज करने तथा उसके निस्तारण के बारे में जानकारी भी प्राप्त की , उन्होने कहा कि कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायत/सूचना को तत्काल सम्बन्धित अधिकरी को अवगत कराते हुये निस्तारण सुनिश्चत कराया जाय , उन्होने कहा कि कोई भी मतदाता/नागरिक 1950 टोल फ्री नम्बर अथवा सिविजिल आदि पर निर्वाचन से सम्बन्धित शिकयत दर्ज करा सकता हैं , उन्होने कहा कि एम0सी0एम0सी0 का भी मानिटरिंग कंट्रोल रूम से किया जायेगा , निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें ,