मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कौमी एकता सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देशन में जनपद में 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक भव्य कौमी एकता सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा , आयोजन के तहत विभिन्न विभागों के द्वारा विविध आयोजन अलग-अलग तिथियों में सम्पन्न कराये जायेंगे , अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों , प्रधानाचार्यों एव विभिन्न समुदाय के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी , उन्होने बताया कि देश की एकता एवं अखण्डता पर आधारित प्रत्येक कार्यालयों में शपथ दिलाया जायेगा , धर्म निरपेक्षता , साम्प्रदायिकता विरोधी और अहिंसा सम्बन्धी विषयों को महत्व देते हुये विचार गोष्ठियों और सेमिनार का आयोजन कराया जायेगा ,