मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने अवैध खनन करने पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश पर एसडीएम गुलाब चंद्र ने थाना देहात कोतवाली में अवैध खनन करने पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेखपाल के द्वारा तहरीर थाना देहात कोतवाली पुलिस को दिया गया, आरोप है कि राजापुर गांव के सरकारी भूमि पर ये सभी लोग अवैध खनन कर रहे थे, पुलिस ने अमरेश चंद्र मौर्य, रमाशंकर यादव, गोलू यादव, आशीष यादव और मनीष यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ,