मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी ने 11 फरवरी को होने वाली समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को लेकर की बैठक
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 11 फरवरी को जनपद में आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी, व सहायक समीक्षा अधिकारी के परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने आये समन्वयी प्रेक्षक व सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया, जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापको को निर्देशित करते हुये कहा कि अभ्यर्थी अपना ई-प्रवेश पत्र उ0प्र0 लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर लाएंगे, अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र व आधार कार्ड, वोटर आई डी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र आदि में से कोई एक अपने साथ अवश्य लाएगा, उन्होने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के नियत समय से एक घण्टा पूर्व प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 10 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र में प्रवेश बन्द कर दिया जायेगा, प्रवेश बन्द होने के उपरान्त किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, उन्होने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वारा पर दो महिला व पुरूष आरक्षी के द्वारा अभ्यर्थियो की तलाशी ली जायेगी, उन्होने कहा कि पर्यवेक्षको द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा सम्बन्धी निषिद्ध समाग्री अन्दर न ले जा सकें, उन्होने कहा कि केन्द्र व्यवस्थापको को निर्देशित करते हुये कहा कि परीक्षा के एक दिन पूर्व केन्द्रो पर सभी मूल भूत सुविधाए पूर्ण करा ले ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हों, जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि कोई भी अपना मोबाइल स्वीच आफ नही रखखेंगे, उन्होने कहा कि परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर की परिधि में किसी प्रकार दुकानें नही खुलेंगी,