मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी खनन व क्रेशर प्लांट का निरीक्षण करने पहुची गाड़ी देख भागे कर्मचारी
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन आज डगमगपुर क्षेत्र में खनन व क्रेशर प्लांट का निरीक्षण करने पहुची , जिलाधिकारी की गाड़ी देखते ही क्रशर प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी जिलाधिकारी की गाड़ी देख भाग निकले, जिलाधिकारी के पहुचते ही शहनाई कंट्रक्शन एवं राणा कंट्रक्शन के पट्टा धारक मौके पर पहुंचे, जिलाधिकारी द्वारा उनके स्टोरेज का लाइसेंस क्षमता, म0एम0-11, सी0सी0टी0वी0 कैमरा, भंडारण लाइसेंस वगैरह की जानकारी ली , तो वही राणा कंट्रक्शन के विवेक सिंह ने बताया ने बताया कि अभी 15 दिन पूर्व क्रेशर प्लांट का संचालन किया गया है , साइनेज बोर्ड न लगवाये जाने तथा लाइसेंस और प्रपत्र मौके पर न होने पर जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त करते हुये, दोनो क्रशर प्लांट के लाइसेंस धारको को निर्देशित किया गया कि समस्त विवरण साइनेज बोर्ड पर लगवाते हुये खान अधिकारी को फोटो अपलोड कर जानकारी दी जाय, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, तहसीलदार चुनार उपस्थित रहें,