मिर्ज़ापुर जिला सत्र न्यायधीश सष्टम के पैर में लगी गोली खुद की रिवाल्वर जमीन पर गिरने से हुई घटना
मिर्ज़ापुर जिला कचहरी में सत्र न्यायधीश सष्टम के चेम्बर में उनके पैर में गोली लगने से कचहरी परिसर में हड़कम्प मच गया , बताया गया कि चेंबर में बैठे एडीजे साहब जब अपने गराऊन को पहन रहे थे , उसी समय उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर जमीन पर गिर गयी और उसमें से फायर हो गया , और गोली सीधा सत्र न्यायधीश सष्टम तलेवर सिंह के पैर में जा लगी , घायल न्यायधीश को ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले-जाया गया , जहा डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करके उनके पैर से गोली को निकाल दिया गया , एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है , एडीएम और एसपी सिटी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया ,