मिर्ज़ापुर जिला पंचायत सभागार में मास्टर ट्रेनर द्वारा EVM के बारे में दी गयी जानकारी
मिर्ज़ापुर विधानसभा 395-छानबे उप निर्वाचन एवं नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आज जिला पंचायत सभागार में मास्टर ट्रेनर ई0वी0एम0 एवं सामान्य प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया , उक्त कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह , प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 उप प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, जिला प्रशिक्षण अधिकारी भोड़सर, सहायक चकबन्दी अधिकारी एवं प्रशिक्षक राजकीय पालिटेक्निक द्वारा विस्तृत रूप से 02 पालियों में प्रशिक्षण दिया गया , प्रथम पाली में ई0वी0एम0 सम्बन्धी प्रशिक्षण एवं द्वितीय पाली में मतपत्र (बैलेट पेपर) से चुनाव कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी , चुनाव प्रक्रिया में पोलिंग पार्टी के गठन, पीठासीन अधिकारी सहित पोलिंग पर्सनल के दायित्व एवं अधिकार के बारे में भी जानकारी दी गयी ,