मिर्ज़ापुर जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में अपना दल एस पर सपा भारी जीत दर्ज
मिर्ज़ापुर राजगढ़ के वार्ड नं0 3 से जिला पंचायत सदस्य के हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी शीलकुमारी ने भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन की प्रत्याशी आरती देवी को 471 मतो से हराकर जीत हासिल की , सपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में जिला कार्यालय पर पटाका फोड़कर व मिठाईया बांटकर खुशी का इजहार किया , जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव व घोसी विधानसभा उपचुनाव की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुये , सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि यह हार केन्द्रीय राज्यमंत्री व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री की है , उन्होने कहा कि इण्डिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को हराने का काम करेगा , इस सरकार से जनता उब चुकी है और उखाड़ फेकना चाहती है , कार्यकर्ताओं से कहा कि तैयार रहे लोकसभा चुनाव कभी भी ऐलान हो सकता है ,