मिर्ज़ापुर जिला पंचायत राज अधिकारी के निधन पर सभी कर्मचारियों ने शोक प्रकट किया
मिर्ज़ापुर जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी कुरेन्द्र पाल की बीती रात हार्ट अटैक से हुई मौत की खबर सुनकर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गयी , क्यों कि एक दिन पहले ही सभी कर्मचारी उनके साथ आफिस का कार्य किये थे, और सुबह होते ही दूसरे दिन उनके निधन की खबर किसी को यकीन नही हो रहा था , मिली जानकारी के अनुसार डीपीआरओ कुरेन्द्र पाल को बीती रात अटैक आया, अटैक के बाद परिजनों ने उन्हें जिला मंडलीय चिकित्सालय लेकर गये, जहा पर डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया , 45 वर्षीय कुरेन्द्र पाल हरदोई के रहने वाले थे, मिर्ज़ापुर जनपद में जिला पंचायती राज अधिकारी के पद पर तैनात थे, उनके निधन पर कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों ने शोक संवेदना प्रकट किया ,