मिर्ज़ापुर जिला जज द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा, ।। अपर जिला जज प्रथम बलजोर सिंह, अपर जिला जज नोडल अधिकारी (रा०लो० अ०) सन्तोष कुमार गौतम, अपर जिला जज/सचिव विनय आर्या, सहित तमाम न्यायधीश ने संयुक्त रूप से 08 मार्च 2025 शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को दीवानी न्यायालय परिसर मिर्ज़ापुर से हरी झंडी दिखा रवाना किया, राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन मामलों, वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों तथा न्यायालय के मुकदमों के निस्तारण से सम्बन्धित होने वाले लाभ की जानकारी आम जनमानस को प्रचार वाहन के द्वारा उन तक पहुंच सके, जनपद न्यायाधीश महोदय अरविन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर मिर्ज़ापुर, वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), अपर जिलाधिकारी (भूरा.), नगर पालिका परिषद, चकबन्दी विभाग, वन विभाग, एवं समस्त राजस्व के न्यायालयों में 08 मार्च 2025 दिन शनिवार को समय पूर्वान्ह 10.00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, लोक अदालत में सुलह योग्य मुकदमों एवं वैवाहिक प्री-लिटिगेशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराने का प्रयास किया जायेगा,