मिर्ज़ापुर जिला जज द्वारा 11 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को किया रवाना
मिर्ज़ापुर में 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है , मुकदमों के निस्तारण से सम्बन्धित लाभ के बारे में आज जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल महोदय , प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी एवं अपर जिला जज / त्वरित न्यायालय- प्रथम / नोडल अधिकारी (रा0लो0अ0) वायु नन्दन मिश्र , अपर जिला जज, एफ.टी.सी/सचिव लाल बाबू यादव , आर्यव्रत बैंक के एल.डी.एम. व एल. ओ. वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री विशाल ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर दीवानी न्यायालय से रवाना किये , जो नगर से लेकर जनपद के प्रत्येक गांव में घूम घूम कर प्रत्येक नागरिको तक राष्ट्रीय लोक अदालत सम्बंधित जानकारी के बारे में पहुचायेगा , जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्ज़ापुर के तत्वावधान में 11 फरवरी, 2023 को समय पूर्वान्ह 10.00 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर मिर्ज़ापुर एवं वाहय न्यायालय चुनार , ग्राम न्यायालय मड़िहान एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) अपर जिलाधिकारी भूo राo नगर पालिका परिषद , चकबन्दी विभाग वन विभाग एवं समस्त राजस्व के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा , जिनमें सुलह योग्य मुकदमों एवं मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराने का प्रयास किया जायेगा ,