मिर्ज़ापुर जिला अधिकारी ने अधिकारियों संग स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर विधानसभा छानबे उप निर्वाचन एवं नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल सहित अन्य अधिकारियों के साथ राजकीय पालीटेक्निक में निर्वाचन के मतगणना एवं स्ट्रांग रूम का भ्रमण कर निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पार्टियो के रवानगी स्थल , मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम एवं वहां पर कार्मिको एवं मतगणना एजेंट को आने जाने की व्यवस्थाओं से सम्बन्धित रूट चार्ट तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिये बैरी केटिंग कंट्रोल आदि भ्रमण कर निरीक्षण करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ,
उसके बाद नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के मतदान के उपरान्त राजकीय इंटर कालेज महुवरिया एवं केन्द्रीय विद्यालय में होने वाले मतगणना कक्ष स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया , उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि जी0आई0सी0 परिसर महुवरिया में स्थापित केन्द्रीय विद्यालय में नगर पालिका परिषद मिर्ज़ापुर के लिये मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम बनाया गया है , तथा राजकीय इंटर कालेज के सभागार में नगर पंचायत कछवा के लिये मतगणना स्थल बनाया गया हैं , जिसके लिये सभी व्यवस्थाए व सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरीकेटिंग रूट चार्ट आदि बनाया जा रहा हैं , जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि कल तक समस्त रूट चार्ट व नक्शा बनाकर उपलब्ध कराया जाय ताकि उसी अनुसार वेंडर अपना कार्य प्रारम्भ कर सकें ,