मिर्ज़ापुर जिगना हत्याकांड मामले में एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के बभनी गांव में कल जुआ फड़ पर हुए विवाद में विवेक उर्फ विक्की को तीन लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी , आज थाना लालगंज क्षेत्र के कुसायरा फाल के जंगल में हत्या में शामिल एक आरोपी और पुलिस की मुठभेड़ हो गयी , मुठभेड़ में आरोपी प्रशांत मिश्रा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया , जिसे इलाज के लिए पुलिस एम्बुलेंस की मदद से जिला मंडली अस्पताल लेकर पहुची है , हम आपको बता दे कि कल थाना जिगना क्षेत्र के बभनी गांव में जुआ के अड्डे पर लेन देन को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक विवेक उर्फ विक्की को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी , इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था , जिसमे 1-अभिमन्यु सिंह , 2- विवेक सिंह व 3-अखिलेश सिंह नामजद हत्याकांड में मामला पंजीकृत हुआ था , पुलिस तीन रात भर हत्यारोपियों की तलाश करती रही , आज हत्या में शामिल एक हत्यारोपी प्रशांत मिश्रा की पुलिस से मुठभेड़ हो गयी , जिसमे पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया , जिसे इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लाया गया है , एसआईसी डॉक्टर तरुण सिंह के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी के पैर में गोली लगी है , जो आर पार हो गया है ,