मिर्ज़ापुर जिगना पुलिस चोर गैंग के दो सदस्य को गिरफ्तार कर 07 लाख के आभूषण किये बरामद
मिर्ज़ापुर थाना जिगना पुलिस ने आज चोर के गैंग के दो सदस्य को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 07 लाख रुपये मूल्य के आभूषण को बरामद कर चोरो को जेल भेजा , मिली जानकारी के अनुसार थाना जिगना पर 02 सितम्बर को पंकज सिंह जो रामपुर हंसवार थाना जिगना के रहने वाले थे उनके घर में घुसकर चोरो द्वारा आलमारी में रखे 07 से 08 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया था , थाना जिगना पुलिस मामला दर्ज कर भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से चोरो के गैंग के दो अभियुक्त 1- करन वर्मा पुत्र लल्लू वर्मा निवासी ग्राम रसैली थाना जिगना व 2. विकास बिन्द पुत्र चन्द्रबली बिन्द निवासी विन्ध्याचल थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के करीब 07 लाख रूपये का आभूषण जिसमे 1. एक लम्बा हार, छः पीस अगुंठी, एक मंगल सूत्र, दो पीस चेन, एक पीस झुमका, एक मांग टीका, एक नथिया, तीन पीस पायल और चोरी में प्रयोग एक अपाचे मोटर साइकिल UP 63 AZ 6921 बरामद किया , चोरो द्वारा बताया गया कि इनका एक गैंग है जो चोरी, टप्पेबाजी व वाहन चोरी की घटना मिर्ज़ापुर व आसपास के जनपद भदोही, वाराणसी, प्रयागराज आदि अन्य जनपदों में किया करते है , पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया ,