मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र से पुलिस ने बीते दिनों नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जिगना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध लिखित तहरीर दिया था , पुलिस ने धारा 363, 366, 504 में मामला दर्ज कर लिया था , आज मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त रामश्रृगार पुत्र अलगू निवासी सदलूपुर बरबटा थाना जिगना को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया , जब कि लड़की को पहले ही बरामद किया जा चुका था ,