मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पार करते समय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के बिहसड़ा के पास आज एक वृद्ध महिला रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर उसकी मौत हो गयी , बताया गया कि 65 वर्षीय वृद्ध महिला जो विजयपुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र की रहने वाली थी , वो घर से मायके जाने के लिए निकली थी कि रेलवे ट्रैक पर करते समय ट्रेन की चपेट में आ गयी , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,