मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में बाइक सवार ने मैजिक चालक पर कई बार किया चाकु से हमला
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम नगवासी के पास आज मोटरसाइकिल सवार ने एक मैजिक चालक पर ताबड़तोड़ कई बार चाकू से हमला कर घायल कर दिया , जिसको इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल लाया गया , मिली जानकारी के अनुसार घटना थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम नगवासी के पास हुआ , जहा मैजिक चालक प्रदीप कुमार सिंह पुत्र रामबदन सिंह उम्र करीब-45 वर्ष जो कोठरा कंतित बलुआ थाना जिगना का रहने वाला था , ग्राम नगवासी के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार लवकुश पाण्डेय पुत्र गोविन्द पाण्डेय उम्र करीब-24 वर्ष निवासी नगवासी थाना जिगना ने मैजिक चालक पर चाकू से कई हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया , सूचना मिलने पर थाना जिगना पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायल मैजिक चालक प्रदीप को इलाज के लिए मण्डलीय चिकित्सालय भिजवाया पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है ,