मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में ईंट भट्ठा से भस्सी लादकर जा रहें ट्रैक्टर की चपेट में आने से नाबालिग छात्र की मौत
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के गौरा परमानपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार नाबालिग छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया , जिगना क्षेत्र के गौरा परमानपुर गांव के पास साइकिल से दो सगे भाई कोचिंग से वापस घर लौट रहे थे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जो ईंट भट्ठा से भस्सी लादकर जा रहा था, छात्र को टक्कर मार दिया , स्थानीय लोगो के अनुसार आरोपी टैक्टर चालक ने बच्चे को घक्का लगने के बाद उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया, साइकिल सवार दोनो सगे भाई राज उर्फ गोलू 13 वर्ष अपने छोटे भाई दीपू 07 वर्ष पुत्र रमाशंकर दोनो सगे भाई साइकिल से कोचिंग से वापस घर लौट रहे थे , की ग्राम गौरा परमानपुर के पास साइकिल सवार दोनो छात्रों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया, साइकिल पर बैठा एक छात्र कूद कर अपनी जान बचा लिया , लेकिन ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से दूसरे छात्र की मौत हो गई , ग्रामीण ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया , ट्रैक्टर चालक फरार हो गया , सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है ,