मिर्ज़ापुर जायसवाल समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे भाजपा नेता मनोज जायसवाल
मिर्जापुर नगर क्षेत्र के लोहंदी कला में स्थित छुलहा महावीर मन्दिर पर आज जायसवाल समाज युवा संगठन द्वारा वन बिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता मनोज जायसवाल पहुंचे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जायसवाल समाज के अध्यक्ष डॉo जे. के. जायसवाल भाजपा नेता मनोज जायसवाल को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया , कार्यक्रम में भाजपा नेता ने अपने संबोधन में बताया कि समाज से दहेज प्रथा को हमेशा हमेशा के लिए समाप्त कर देना चाहिए, इसकी शुरुआत हम सब को मिल कर अपने युवा पीढ़ी को साथ लेकर करना होगा, जिससे हर वो गरीब माँ बाप जो दहेज की वजह से अपनी बेटी की शादी नही कर पाते और अगर करते भी है तो कर्ज के बोझ को जिंदगी भर ढोते रहते है, इस वजह से समाज से दहेज प्रथा खत्म हो जानी चाहिए, इसके लिए युवा पीढ़ी को समाज के विकास के लिए आगे आना चाहिए, जिससे हमारे समाज मे एक अलग ही मिशाल कायम हो सके , अगर हमारा युवा पीढ़ी साथ मिलकर समाज के विकास में सहयोग देगा तो निश्चित रूप से हमारे समाज की आने वाली नई पीढ़ी भारत देश में जायसवाल समाज के नाम को रौशन करेगी , इस मौके पर जायसवाल समाज युवा संगठन के अध्यक्ष मनमोहन जायसवाल, सभासद अलंकार जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, संरक्षक मनोज जायसवाल, इंजी•कुलपाल सिंह जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोग मौजूद रहे ,