मिर्ज़ापुर जमालपुर में जल शक्ति मंत्री की माता के तेरहवीं में पहुचे कृषि मंत्री मड़िहान विधायक रहे साथ
मिर्ज़ापुर जमालपुर के ओडी गांव में आज प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह की माता के तेरहवीं में शोक श्रद्धांजलि देने पहुचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता के तेरहवीं सभा मे चित्र पर पुष्प अर्पित कर दोनो नेताओ ने अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया , आज जमालपुर के ओडी गांव में प्रदेश के कई मंत्रियों व विधायको का शोक श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ा जमावड़ा लगा रहा , प्रदेश के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही असज अपने एक दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचे थे , शोक श्रद्धांजलि के साथ ही जमालपुर के राजकीय कृषि बीज भंडार पर कृषि यंत्र मेले का भी उन्होंने शुभारंभ किया , मौजूद किसानों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को संबोधित करते हुए बताया ,