मिर्ज़ापुर जमालपुर क्षेत्र में नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जमालपुर पर दिनांकः 14.08.2024 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी नाबालिक पुत्री के साथ 06 माह पूर्व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना जमालपुर पर धारा 376, 504, 506, भादवि 5J (II)/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर लिया गया , आज मुखबिर की सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक आशीष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर नामजद अभियुक्त राजू पुत्र कविन्द्र वियार निवासी डगरा शाहपुर थाना बबुरी जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर लिया , पुलिस ने आगे की कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया ,