मिर्ज़ापुर जमालपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोपेड सवार बालक की मौत
मिर्जापुर थाना जमालपुर क्षेत्र के जिनोदपुर गांव के पास कल बीते देर शाम को ट्रैक्टर के चपेट आने से मोपेड सवार 11 वर्षीय बालक की मौत हो जाने से नाराज ग्रामीणों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम लगा दिया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चुनार एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह से जाम को समाप्त कराया, मिली जानकारी के अनुसार अदलहाट थाना क्षेत्र के गौरही गांव के रहने वाले मुलायम यादव अपने रिश्तेदार के 11 वर्षीय बालक विकास को साथ लेकर मोपेड से भाईपुर बैरियर गए थे, शाम को वापस लौटते समय जिनोदपुर गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक विकास की मौत हो गयी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है,